
The Life Of A Man Who Always keeps Smile ( कृष्ण 🦚)_
- Abhishek Chaturvedi
- Nov 30, 2023
- 1 min read
कितना मुश्किल होता है मुस्कान चहरे और मन के भीतर बनाए रखना जबकि मुस्कान एकदम से मुफ्त है।
इसके बावजूद भी हम मुस्कुराना भुल जाते हैं कभी-कभार।😇
हां माना कि थोड़ा कठिन होता है एक ०६ वर्ष कि आयु के बालक के लिए बिना माॅं के रिश्तेदारों के घर पलना, पिता के जीवित होते हुए भी सिर पर उनका हाथ न होना, लोगों के अफसोस और दया का पात्र बन कर रहना।
पर कोई परिस्थिति इतनी भी कठिन कहां है कि हमसे हमारा मुस्कुराना छीन ले। कृष्ण के जीवन से भी ज्यादा कठिन तो नहीं है!
कृष्ण कहते हैं: मैं आजीवन मस्ती में झूमता रहा। मैं जहां भी होता था, चाहे किसी युद्ध में या किसी विरोधी का सिर काटते हुए अथवा आनंदमय वातावरण या गंभीर परिस्थिति में, मेरे मुख पर सदा एक मुस्कान रहती थी। दुर्भाग्यवश लोग इसे मेरा दैवीय गुण मानते हैं, जबकि यह मानवीय गुण है। जो लोग अपने इस गुण को खो चुके हैं, वे इसे स्वर्गलोक में ही पाने की संभावना रखते हैं। _
अतः मैं तो अपने लिए यही नियम मान लिया है परिस्थिति जो भी हो मैं तो यूं ही मुस्कान बनाए रखूंगा ।
राधे राधे _🙏🏻☺️🏵️
Deep words brother